WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan GK Mock Test [9]

Rajasthan GK Mock Test, Rajasthan GK Quiz, Indian GK Quiz, Rajasthan Art & Culture Quiz, Rajasthan Police, Gram Sevak (VDO), BSTC, PTET, REET, Librarian, Lab Assistant GK Mock Test in Hindi, राजस्थान की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों की सीरीज उपलब्ध कारवाई जाती है. यहाँ आपको Rajasthan GK Topic Wise Quiz in Hindi, Rajasthan All Exam GK Quiz, Rajasthan History Quiz, Rajasthan Geography Quiz in Hindi से संबंधित प्रश्न और उत्तर दिए गए है.

Rajasthan GK Mock Test in Hindi

Q1. पुष्कर मेला किस तिथि को सम्पन्न होता है?

[A] वैशाख पूर्णिमा को
[B] कार्तिक पूर्णिमा को
[C] फाल्गुन पूर्णिमा को
[D] चैत्र पूर्णिमा को

Correct Answer: [B] पुष्कर मेला कार्तिक पूर्णिमा को सम्पन्न होता है।

Q2. कांठल का ताजमहल कहा जाता है-

[A] जसवंतथड़ा
[B] खेतड़ी महल
[C] अबली मिणी का महल
[D] काकाजी की दरगाह

Correct Answer: [D] काकाजी की दरगाह को कांठल का ताजमहल कहा जाता है।

Q3. प्रतापगढ़ प्रजामंडल की स्थापना किस वर्ष की गई?

[A] 1938
[B] 1042
[C] 1045
[D] 1046

Correct Answer: [C] प्रतापगढ़ प्रजामंडल की स्थापना 1945 में में की गई।

Q4. निम्न में से राजस्थान के संदर्भ में सही कथनों को चुनें-

अ. कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों से गुजरती है तथा यह डूंगरपुर के मध्य से गुजरती है।
ब. राजस्थान में सूर्य किरणों का सर्वाधिक तिरछापन श्रीगंगानगर जिले में होता है।
स. ग्रीनविच रेखा के सापेक्ष राजस्थान पूर्वी गोलार्ध में स्थित है।

[A] केवल अ सही है
[B] अ और ब सही है
[C] ब और स सही है
[D] अ, ब और स सही है

Correct Answer: [C] कथन ब और स सही है।

Q5. निम्नलिखित में से एक कोटा में स्थित महल है-

[A] राजमहल
[B] चोखेलाव महल
[C] समोद महल
[D] अभेड़ा महल

Correct Answer: [D] अभेड़ा महल राजस्थान के कोटा में चंबल नदी के पास स्थित है।

Q6. निम्न में से राजस्थान का पठानकोट किसे कहा जाता है-

[A] लूणकरणसर
[B] जयपुर
[C] जैसलमेर
[D] सूरतगढ़

Correct Answer: [A] लूणकरणसर (बीकानेर) राजस्थान का पठानकोट कहा जाता है।

Q7. ‘निहाल टॉवर’ क्या है? और कहाँ पर स्थित है?

[A] घंटाघर (जोधपुर)
[B] घंटाघर (धौलपुर)
[C] विजयस्तंभ (भरतपुर)
[D] इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: [B] निहाल टॉवर धौलपुर में स्थित घंटाघर है।

Q8. राजस्थान की स्थलीय सीमा की कुल लंबाई है-

[A] 1070 किमी.
[B] 4850 किमी.
[C] 5290 किमी.
[D] 5920 किमी.

Correct Answer: [D] राजस्थान की स्थलीय सीमा की लंबाई 5920 किलोमीटर है। जिसमें से 1070 किमी. अंतरराष्ट्रीय और 4850 किमी. अंतरराज्यीय सीमा है।

Q9. हवामहल (जयपुर) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सहीं कथनों को चुनिए-

अ. हवामहल एक पाँच मंजिला इमारत है।
ब. इस महल का निर्माण सवाई प्रतापसिंह के द्वारा करवाया गया।
स. हवामहल में 857 खिड़कियां या जटिल डिजाइनों से सजाए गए झरोखे है।

[A] अ, ब, और स
[B] अ और स
[C] अ और ब
[D] केवल स

Correct Answer: [C] अ और ब कथन सही है। हवामहल में 957 झरोखे है।

Q10. नेवलों की पूजा किस दिन की जाती है?

[A] गुरु पूर्णिमा को
[B] निडरी नवमी को
[C] योगिनी एकादशी को
[D] नेवलाष्टमी को

Correct Answer: [B] नेवलों की पूजा निडरी नवमी के दिन की जाती है।

Q11. राजस्थान राज्य का कुल क्षेत्रफल है (लगभग)-

[A] 3 लाख 42 हजार वर्ग किमी.
[B] 2 लाख 42 हजार वर्ग किमी.
[C] 3 लाख 32 हजार वर्ग किमी.
[D] 5 लाख 42 हजार वर्ग किमी.

Correct Answer: [A] राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3 लाख 42 हजार 239 वर्ग किलोमीटर है।

Q12. बादशाह का मेला कहाँ पर भरता है?

[A] भरतपुर
[B] दौसा
[C] ब्यावर
[D] बाड़मेर

Correct Answer: [C] बादशाह का मेला ब्यावर (अजमेर) में धुलन्डी के दूसरे दिन भरता है।

Q13. किस राज्य के साथ राजस्थान की सबसे छोटी अंतरराज्यीय सीमा लगती है?

[A] पंजाब
[B] हरियाणा
[C] गुजरात
[D] मध्यप्रदेश

Correct Answer: [A] पंजाब के साथ राजस्थान की सबसे छोटी 89 किमी. अंतरराज्यीय सीमा लगती है। जबकि मध्यप्रदेश के साथ सबसे अधिक 1600 किमी. की सीमा लगती है।

Q14. मारवाड़ में ‘दामणी’ क्या था?

[A] कलात्मक जूतियाँ
[B] एक राजस्व कर
[C] सिंचाई करने का औजार
[D] ओढ़नी का एक प्रकार

Correct Answer: [D] मारवाड़ में ‘दामणी’ ओढ़नी का एक प्रकार था।

Q15. प्रसिद्ध बम नृत्य राजस्थान के किस क्षेत्र का है?

[A] अजमेर
[B] भरतपुर
[C] बूंदी
[D] धौलपुर

Correct Answer: [B] बम नृत्य भरतपुर क्षेत्र का है।

Q16. रावणहत्था क्या है?

[A] स्थान का नाम
[B] एक प्रकार का नृत्य
[C] वाद्य यंत्र
[D] पुस्तक का नाम

Correct Answer: [C] रावणहत्था एक वाद्य यंत्र है।

Q17. ‘मेमंद’ आभूषण पहना जाता है-

[A] सिर पर
[B] कमर पर
[C] भुजा में
[D] पैरों में

Correct Answer: [A] मेमंद सिर पर पहनें जाने वाला आभूषण है।

Q18. राजस्थान में प्रथम चीनी मील कहाँ प्रारंभ की गई थी?

[A] श्रीगंगानगर में
[B] ब्यावर में
[C] केशोरायपाटन में
[D] भोपालसागर में

Correct Answer: [D] राजस्थान की पहली चीनी मील भोपालसागर में शुरू की गई थी।

Q19. हेलरू क्या है?

[A] एक आभूषण
[B] एक प्रथा
[C] संस्था का नाम
[D] गौत्र

Correct Answer: [C] हेलरू गरसिया जनजाति से सबंधित सरकारी संस्था

Q20. संत जांभोजी का जन्म कहाँ पर हुआ था?

[A] फलोदी (जोधपुर) में
[B] पींपासर (नागौर) में
[C] कतरियासर (बीकानेर) में
[D] मुकाम (बीकानेर) में

Correct Answer: [B] बिश्नोई समाज के प्रवर्तक गुरु जंभेश्वर भगवान का जन्म पींपासर (नागौर) में सन् 1451 (विक्रम संवत् 1508) को हुआ था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Latest Mock Test

Related Quiz