WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan GK Mock Test [8]

Rajasthan GK Mock Test, Rajasthan GK Quiz, Indian GK Quiz, Rajasthan Art & Culture Quiz, Rajasthan Police, Gram Sevak (VDO), BSTC, PTET, REET, Librarian, Lab Assistant GK Mock Test in Hindi, राजस्थान की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों की सीरीज उपलब्ध कारवाई जाती है. यहाँ आपको Rajasthan GK Topic Wise Quiz in Hindi, Rajasthan All Exam GK Quiz, Rajasthan History Quiz, Rajasthan Geography Quiz in Hindi से संबंधित प्रश्न और उत्तर दिए गए है.

Rajasthan GK Mock Test in Hindi

Q1. असत्य युग्म को चुनिए-

[A] जयपुर की जीवन रेखा – अमिनशाह के नाले
[B] भरतपुर की जीवन रेखा – नन्दसमंद की झील
[C] बीकानेर की जीवन रेखा – लूणकरण लिफ्ट नहर
[D] राजस्थान की जीवन रेखा – इंदिरा गांधी नहर

Correct Answer: [B] गलत मिलान: भरतपुर की जीवन रेखा – नन्दसमंद की झील

Q2. आकल वुड फॉसिल पार्क किस वन्य जीव अभयारण्य का भाग है-

[A] शेरगढ़ अभयारण्य
[B] सीतामाता अभयारण्य
[C] नाहरगढ़ अभयारण्य
[D] राष्ट्रीय मरु उद्यान

Correct Answer: [D] आकल वुड फॉसिल पार्क राष्ट्रीय मरु उद्यान (जैसलमेर) में स्थित है।

Q3. जयपुर का जलमहल किस झील के किनारे स्थित है-

[A] सूरसागर
[B] जयसागर
[C] कनकसागर
[D] मानसागर

Correct Answer: [D] जयपुर का जलमहल मानसागर झील के किनारे स्थित है।

Q4. निम्नलिखित शहरों का मिलान उनकी संबंधित नदी के साथ कीजिए-

शहरनदी
अ. विजयनगर1. मथाई नदी
ब. नाथद्वारा2. बांडी नदी
स. रणकपुर3. बनास नदी
द. पाली4.खारी नदी

[A] अ-4, ब-3, स- 2, द-1
[B] अ-1, ब-2, स-3, द-4
[C] अ-4, ब-3, स-1, द-2
[D] अ-4, ब-1, स-3, द-2

Correct Answer: [C] सही मिलान: अ-4, ब-3, स-1, द-2

Q5. निम्न में से असत्य युग्म को चुनिए-

[A] ढेबर झील – राजसमंद
[B] डेगाना झील – नागौर
[C] मोती झील – भरतपुर
[D] फॉयसागर झील – अजमेर

Correct Answer: [A] असत्य युग्म: ढेबर झील – राजसमंद व्याख्या: ढेबर झील उदयपुर में स्थित में है। ढेबर झील का दूसरा नाम जयसमंद झील है।

Q6. ‘लांगुरिया’ लोकगीत है-

[A] विवाह गीत
[B] होली गीत
[C] प्रेम गीत
[D] भक्ति गीत

Correct Answer: [D] ‘लांगुरिया’ एक भक्ति गीत है।

Q7. राजस्थान के उन जिलों के नाम बताइए, जिनकी सीमा भारत के किसी भी राज्य या किसी अन्य देश से नहीं लगती है-

[A] जयपुर, भरतपुर, जैसलमेर, दौसा, नागौर, टोंक, बांसवाड़ा, राजसमंद व अजमेर
[B] जोधपुर, पाली, दौसा, नागौर, टोंक, बूंदी, राजसमंद व अजमेर
[C] उदयपुर, जोधपुर, पाली, श्रीगंगानगर, नागौर, टोंक, बूंदी, बीकानेर व अजमेर
[D] सीकर, झुंझुनू, पाली, दौसा, डूंगरपुर, टोंक, बूंदी, राजसमंद व अजमेर

Correct Answer: [B] राजस्थान के जोधपुर, पाली, दौसा, नागौर, टोंक, बूंदी, राजसमंद व अजमेर जिलों के साथ अंतरराज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय सीमा नहीं लगती है।

Q8. वन की आशा किसे कहते है-

[A] बनास
[B] बाणगंगा
[C] चम्बल
[D] माही

Correct Answer: [A] बनास नदी को वन की आशा के नाम से भी जाना जाता है।

Q9. कोपेन के जलवायु प्रदेश वर्गीकरण का आधार माना जाता है-

[A] वनस्पति
[B] वर्षा
[C] तापमान
[D] वायुदाब

Correct Answer: [A] वनस्पति को कोपेन के जलवायु प्रदेश वर्गीकरण का आधार माना जाता है।

Q10. राजस्थान में कृष्ण को समर्पित वैष्णव संप्रदाय की द्वारकाधीश नाम से प्रसिद्ध मुख्य पीठ कहाँ स्थित है?

[A] नाथद्वारा
[B] कांकरोली
[C] गलता
[D] सलेमाबाद

Correct Answer: [B] राजस्थान में कृष्ण को समर्पित वैष्णव संप्रदाय की द्वारकाधीश नाम से प्रसिद्ध मुख्य पीठ कांकरोली में स्थित है।

Q11. गोड़ावन को राजस्थान का राज्य पक्षी किस वर्ष घोषित किया गया था-

[A] 1981
[B] 1991
[C] 1983
[D] 1978

Correct Answer: [A] गोड़ावन को राजस्थान का राज्य पक्षी 21 मई 1981 में घोषित किया गया।

Q12. ‘बंसधारा पहाड़ी’ पर कौनसा अभयारण्य स्थित है?

[A] केसरबाग अभयारण्य
[B] शेरगढ़ अभयारण्य
[C] सज्जनगढ़ अभयारण्य
[D] बंध बरेठा अभयारण्य

Correct Answer: [C] ‘बंसधारा पहाड़ी’ पर सज्जनगढ़ अभयारण्य स्थित है।

Q13. मारवाड़ का अमृत सरोवर कहलाता है-

[A] जवाई बांध
[B] बांकली बांध
[C] कडाना बांध
[D] बीसलपुर बांध

Correct Answer: [A] जवाई बांध मारवाड़ का अमृत सरोवर कहलाता है।

Q14. ‘अष्ट छाप कवि मंडली’ का संगठन किसने किया-

[A] वल्लभाचार्य जी ने
[B] विठ्ठलनाथ जी ने
[C] गोस्वामी दामोदरजी ने
[D] गोविंद जी ने

Correct Answer: [B] विठ्ठलनाथ जी ने ‘अष्ट छाप कवि मंडली’ का संगठन का निर्माण किया।

Q15. हनुमानगढ़ जिला किस वर्ष बनाया गया था?

[A] 1994
[B] 1997
[C] 1995
[D] 1999

Correct Answer: [A] हनुमानगढ़ 12 जुलाई 1994 को जिला घोषित किया गया था।

Q16. नरवर के जागीरदार मानसिंह नरुका की सहायता से नरवर के जंगलों में किसे पकड़ा गया, जिसको बाद में ब्रिटिश सरकार द्वारा 18 अप्रैल 1859 को फांसी दे दी गई थी?

[A] मंगल पाण्डे
[B] अमरचंद बाठिया
[C] आउवा के ठाकुर कुशलसिंह चंपावत
[D] तात्या टोपे

Correct Answer: [D] तात्या टोपे

Q17. आजाद मोर्चा का संबंध किस प्रजामंडल से है?

[A] अलवर
[B] जयपुर
[C] मारवाड़
[D] बीकानेर

Correct Answer: [B] आजाद मोर्चा का संबंध जयपुर प्रजामंडल से है।

Q18. रेगिस्तान का जहाज किसे कहा जाता है-

[A] हाथी
[B] जिराफ़
[C] ऊंट
[D] सांड

Correct Answer: [C] ऊंट को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है।

Q19. राजस्थान प्रदेश का उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम विस्तार क्रमश: है-

[A] 852 किमी. और 878 किमी.
[B] 826 किमी. और 869 किमी.
[C] 869 किमी. और 826 किमी.
[D] 878 किमी. और 852 किमी.

Correct Answer: [B] राजस्थान का भूभागीय विस्तार 826 किमी. उत्तर-दक्षिण और 869 किमी. पूर्व-पश्चिम में है।

Q20. निम्न में से मारवाड़ के किस शासक ने खानवा के युद्ध में महाराणा सांगा को सहायता प्रदान की थी-

[A] राव सातलदेव
[B] राव मालदेव
[C] राव गांगा
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं

Correct Answer: [C] मारवाड़ के राव गांगा ने खानवा के युद्ध में महाराणा सांगा को सहायता प्रदान की थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Latest Mock Test

Related Quiz